दुनियाभर में कई मछलियां हैं जो अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी मछली के बारे में जिसके बारे में जानने के बाद आपको हैरानी होगी। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं गिरगिट जैसे अपने रंग बदलने वाली मछली की। यह मछली एक दुर्लभ मछली है और आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मछली की खोज भारत में पहली बार की गई है। इसे सेंट्रल मरीन फिशरीज इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने खोजा था और इसे पहली बार मन्नार की खाड़ी में पाया गया है।