Trending Topics

सिक्कों से बना दी ऐसी हैरतअंगेज कलाकृतियां, देखिए फोटोज

Japanese guy took Coin Stacking

आप सभी को आपका बचपन याद होगा। बचपन में हर बच्चा शैतानी करता ही था ऐसे में याद हो तो आप सभी ने सिक्को से डिजाइन कर पहाड़ भी जरूर बनाए होंगे या पिरामिड भी। कई बार आपने सिक्के को खड़ा कर घुमाने की भी कोशिश की होगी लेकिन पॉसिबल नहीं हो पाया होगा। वैसे यह कोशिश तो सभी करते है फिर वो आप हो या हम। ऐसे में आज हम आपको जापान के एक लड़के की ऐसी कला बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर और विडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल में इस जापान के लड़के ने सिक्को को बैलेंस कर पिरामिड बनाया है, साथ ही कई तरह की कलाकारियां भी की है जिन्हें देखने के बाद आपको मजा आ जाएगा ये तस्वीरें  देखने के बाद आपको यकीन ही नहीं होगा की ऐसे भी कोई सिक्के को बेलेन्स कर सकता है। इसने अपनी इस कलाकारी को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है। आज हम आपको उसकी यही कलाकारी इस विडियो में दिखाने जा रहे है।

Share Us For Support

1