Trending Topics

ये हैं गुजरात का शाकाहारी शहर, जानिए क्यों बैन है मीट?

Gujarat is the world first vegetarian city

भारत देश के बारे में बात करें तो यह विविधताओं से भरा देश माना जाता है। आपको यहां पर एक से बढ़कर एक प्राचीन और दिव्य धार्मिक स्थल मिल सकते हैं जिनको देखने कई लोग दूर-दूर से आते हैं। इसी लिस्ट में शामिल है गुजरात। जी दरअसल यह एक मात्र ऐसा शहर है, जिसकी गिनती दुनिया के पहले शाकाहारी शहर के रूप में होती है। आपको बता दें कि इस शहर का नाम पालीताना है। 

साल 2014 में 200 से ज्यादा जैन मुनि और संतों ने भूख हड़ताल कर सरकार से जानवरों को मारने पर रोक लगाने और बूचड़खाना बंद किए जाने की मांग की थी, इसके बाद ही सरकार ने इसे शहर ही नहीं बल्कि विश्व का पहला शाकाहारी शहर घोषित किया था। जी हाँ और यहाँ जैन मंदिरों की पूरी शृंखला है। पालीताना शहर गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है, और यहां शत्रुंजय की पहाड़ी है, जहां पर तकरीबन एक हजार जैन मंदिर हैं। जी दरअसल यहां जैन अनुयायी भी बड़ी संख्या में रहते हैं। इसी के चलते लंबे समय से इस शहर में बूचड़खाने बंद किए जाने की मांग की जा रही थी।

साल 2014 में जैन संतों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी और इसी के चलते सरकार को झुकना पड़ा। उसके बाद शहर में जानवरों को मारने पर रोक लगा दी गई। देखते ही देखते बूचड़खाने भी बंद करा दिए गए, इसी के साथ ही एक सख्त कानून भी बनाया गया, ताकि शहर में चोरी-छिपे इस तरह की गतिविधियां न हो सकें। सरकार ने पालीताना को विश्व का पहला शाकाहारी शहर भी घोषित किया। आपको बता दें कि पालीताना को जैन अनुयायियों का सबसे पवित्र शहर माना जाता है।

आखिर क्यों साइड से काटे जाते हैं सिम कार्ड, जानिए लॉजिक

मनचलों की खैर नहीं, इस पर्स से निकलेंगी गोलियां

इस वजह से लिफ्ट में लगाए जाते हैं शीशे, जानिए लॉजिक?

 

You may be also interested

1