Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े ये हम कॉलेज वालों के एग्जाम कबी खत्म नी होंगे

indori tadka college exam special

Indori Tadka : क्या पता भिया  कब इस ज़िंदगी से एग्जाम खत्म होंगे। कोई समझ ही नी आता है ऐसा लगता है की एक दिन इसी एग्जाम के चक्कर में जान चली जाएगी। अब आप ही बताओ इत्ती बी कोई एग्जाम लेता है जित्ती ये davv वाले ले लेते है। कसम से कबि कबि तो मन करता है दो जूते लगा औ सबको।  साला हर 6 महीने पे एग्जाम ऊपर से कित्ता बी पढ़ लो एटीकेटी तो आनी ही है। भले ही दिन रात पढ़ लो लेकिन ये एटीकेटी दिए बिना तो मानते ही नी  है। पता नी इनको कित्ता मजा आता है यार बड़े कुछ सम्पट ही नी पड़ता है। सब कुछ याद कर लो फिर बी एग्जाम में वई गाना याद आता है जो 2 साल पेले सूना होता है।  

मतलब एग्जाम में वो सब गाने याद आ जाएंगे जो  पुराने से लेके नए तक होवेंगे, लेकिन ये नी याद आएगा की पानी का फार्मूला क्या है ?? साला इस एग्जाम के चक्कर में तो ज़िंदगी पूरी की पूरी ही बर्बाद हो रखी है। बची ही कितनी ही जो ये एग्जाम लिए जा रे है थोड़ जी लेने देंगे तो मर थोड़ी जाएंगे ये। कसम से कबि कबि तो मन करता है बैन ही कर दूँ ये एग्जाम। बस पढ़ाई करो और लास्ट में पास का रिजल्ट और डिग्री मिल जाए, इत्ता ही चाते है हम बच्चे और कुछ तो वैसे बी हम सब चाते ही नी है।

इन्दौरी तड़का : अपनी वाली पे आ जाए तो सबकी लगा देते है इन्दौरी

इन्दौरी तड़का : नी नी करके 50 गोलगप्पे तो यूँ ही खा लेती है यहाँ की छोरियां

इन्दौरी तड़का : दोस्तों को कबि उनके असली नाम से नी बुलाते है इंदौरी

 

Recent Stories

1