Trending Topics

इन्दौरी तड़का : हाँ बावा अब तो हर गली में रावण जलेगा

indori tadka : haan bava ab to har gali me ravan jalega

बड़े अपन सभी को पता है की 30सितम्बर को दशहरा है और सबी जगे पे जमके रावण को सलटाया जाएगा।  अपने इंदौर के दशहरा मैदान में, तिलक नगर में, चिमन बाग़ में, सत्य साईं स्कूल चौराए पे, किला मैदान में, कालानी नगर में, इन सब जगे पे ऐसे खचाखच भरा रेगा की क्या बोलो। बड़े सब जगे पे लपक के रावण को मारा कुटा जाएगा। भिया अपने इंदौर में तो सब जगे पे लपक के रावण दहन किया जाएगा मस्त होके सब के सब रावण को सलटाएंगे। बड़े यहाँ पे सबको इत्ता मजा आता है की क्या बोलो। सब के सब जैसे ही रावण जलने लगता है ऐसे मजे से चिल्लाते है, नाचते है, गाते है ऐसा लगता है की सारे पापियों को मार गिराया हो।  

इनको ये सम्पट नी पड़ता है की एक पापी तो इनके अंदर बी है उसको पता नी ये कब मारेंगे। बड़े जिस दिन सब अपने अंदर के रावण को सलटा देंगे ना उस दिन समझो साड़ी दुनिया के रावण मर गए और उस दिन सईसाट से होगा रावण दहन। भिया जिस दिन लोग अपने अंदर की गंदगी को खत्म कर लेंगे ना उस दिन मजे से रेगा इंदौर कोई किसी  से नी डरेगा कोई रावण नी होगा सब राम होंगे सब लक्ष्मण होंगे। भिया अब ये तो मेरेको बी नी पता की कब आएगा वो दिन जब इंदौर में बस राम ही राम होंगे। 

इन्दौरी तड़का : बड़े रिजाइन देना है तो रुक जाओ कल तो दुनिया ही खत्म हो जाएगी

इन्दौरी तड़का :  भिया आजकल सब वायरल चल रिया है 

 

You may be also interested

Recent Stories

1